एनिमल की दहाड़, सैम बहादुर ने पकड़ी रफ्तार रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने टिकट विंडो पर 63.80 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली संदीप रेड्डी वांगा की इस मूवी ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया फिल्म ने शनिवार को 66 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कारोबार 129.80 करोड़ रुपये हो गया है विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की मेघना गुलजार की इस मूवी ने वीकएंड पर बेहतरीन प्रदर्शन किया फिल्म ने दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 15.50 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए