मूक विलेन बन 'एनिमल' में रणबीर को खलनायकी दिखाएंगे बॉबी! संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है 'एनिमल' में रणबीर कपूर के किरदार के साथ ही बॉबी देओल के रोल की भी खूब चर्चा हो रही है सभी बॉबी देओल के किरदार के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कुछ रिपोर्ट्स में 'एनिमल' से बॉबी देओल के किरदार को लेकर कुछ खुलासे किए गए हैं दावा किया जा रहा है कि फिल्म में बॉबी देओल मूक खलनायक की भूमिका में हैं और उनका एक भी डायलॉग नहीं है फिल्म में बॉबी के पिता ने खुद को अभिनेता के किरदार के सामने जला लिया था इसे देखकर बॉबी देओल का किरदार इतनी जोर से चिल्लाया था कि उसकी आवाज चली गई थी हालांकि, रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है यह तो सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी ...