अमर उजाला
Thu, 25 January 2024
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म दर्शकों को खास पसंद आई
अब 'एनिमल' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई है
थिएटर में रिलीज के लगभग दो महीने बाद अब नेटफ्लिक्स ने 'एनिमल' के ओटीटी प्रीमियर का एलान किया है
नेटफ्लिक्स ने 'एनिमल' का एक वीडियो साझा किया, जिसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल का खूंखार अंदाज नजर आ रहा है
कैप्शन में लिखा- हवा घनी है और तापमान बढ़ रहा है, 26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीमिंग, एनिमल में उनके जंगली गुस्से का गवाह बनें
रणबीर, रश्मिका, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी
एंटी पाक फिल्म है फाइटर? सिद्धार्थ आनंद ने दिया रिएक्शन