इन दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का तूफानी ट्रेलर रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट को चंद दिन बाकी बचे हैं फैंस अब इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बता दें कि 'एनिमल' की ट्रेलर रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज होगा बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे भी नजर आएंगे -----