कम नहीं हो रहा 'एनिमल' का जोश, वर्ल्डवाइड कमाई जान उड़ जाएंगे होश रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज को पंद्रह दिन हो गए हैं, और बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा जारी है सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ये फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन और रणबीर कपूर की अदाकारी के बूते फिल्म वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है आकंड़ों के मुताबिक 'एनिमल' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 557.9 करोड़ रुपये है वहीं, ओवरसीज फिल्म ने अब तक 214.1 करोड़ कमाए हैं संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म की कुल कमाई दुनियाभर में 772 करोड़ रुपये हो गई है --