'एनिमल' की ऊंची छलांग, 500 करोड़ की तरफ बढ़े कदम रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर झंडा बुलंद है देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म बेशुमार पैसा कमा रही है रिलीज के पांचवे दिन ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और इसके कदम अब 500 करोड़ की तरफ बढ़ चले हैं आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 245.49 करोड़ रुपये है वहीं, फिल्म का ओवरसीज कारोबार 132.4 करोड़ रुपये हो गया है रणबीर कपूर की फिल्म वर्ल्डवाइड 425 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है ----