'एनिमल' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ पार रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है दुनियाभर में कमाई के मामले में फिल्म का कारवां 400 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ चला है शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 201.53 करोड़ का कारोबार किया है वहीं, विदेशों में भी फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है, आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक विदेशों में फिल्म ने 115.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 356 करोड़ रुपये हो चला है -------