'खाई के पान बनारस वाला' गीत लिख मशहूर हुए थे अंजान

अमर उजाला

Sat, 28 October 2023

Image Credit : Social media

मशहूर गीतकार अंजान का आज जन्मदिवस है, उनका जन्म 28 अक्तूबर 1930 में वाराणसी में हुआ था

Image Credit : Social media

गीतकार का असली नाम लालजी पांडेय था, बाद में वह फिल्मी दुनिया में अंजान के नाम से मशहूर हुए

Image Credit : Social media

एक होटल में गाना गाते हुए अंजान की मुलाकात मुकेश से हुई, उनकी सलाह पर 1953 में अंजान मुंबई आ गए

Image Credit : Social media

काफी संघर्ष के बाद उन्हें 'गोलकुंडा का कैदी' के लिए गाना लिखने का मौका मिला और 500 रुपये की पहली फीस मिली

Image Credit : Social media

अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के गाने 'खइके पान बनारस वाला' से वह काफी मशहूर हुए, जिसके बाद उन्होंने कई सदाबहार गीत लिखे

Image Credit : Social media

अंजान ने 300 से अधिक फिल्मों के लिए 1500 से अधिक गीत लिखे, जिसमें हेरा फेरी, खून-पसीना, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर फिल्में शामिल हैं

Image Credit : Social media

विवान ने छोटे पर्दे से सफर शुरू कर खींची बड़ी लकीर

सोशल मीडिया
Read Now