अंडा...सावन... हिंदू-कश्मीरी.. क्यों ट्रोल हुए अनुपम? अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंडे की भुजिया बनाते दिख रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि शेफ को साइड कर अनुपम खेर खुद कुकिंग कर रहे हैं और बड़ी तल्लीनता से प्याज भून रहे हैं एक्टर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'शेफ खेर की संडे को अंडे की भुर्जी की रेसिपी। आप भी ट्राई कीजिए इसे। यह आपका दिन बना देगी'। एक तरफ यूजर्स अनुपम खेर की रेसिपी और कुकिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं कुछ यूजर्स कह रहे हैं, 'सर, सावन का पवित्र महीना चल रहा है। आपको अंडा नहीं खाना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'खुद को सनातनी और हिंदू कहते हो वह भी कश्मीरी और सावन में अंडा खा रहे हो, इसे नजरअंदाज किया जा सकता है।' -