अमर उजाला
Sat, 3 February 2024
पूनम पांडे ने वीडियो साझा कर खुलासा किया कि वे जीवित हैं, उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यह नाटक किया था
इससे पहले अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम से पोस्ट साझा कर दी गई थी, जिस पर फैंस और तमाम सितारों ने दुख जताया था
अनुपम खेर ने भी ट्वीट करते हुए अभिनेत्री की मौत की खबर पर दुख जताया था, लेकिन अब सच सामने आने पर उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी
अनुपम खेर ने अभिनेत्री की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- मैं पूनम पांडे को बिल्कुल नहीं जानता था, लेकिन इतनी कम उम्र में उनकी मौत से मुझे बहुत दुख हुआ है
मुझे यकीन है कि उनका परिवार और दोस्त बिखर गए होंगे, ईश्वर उन्हें इस नुकसान से निपटने की हिम्मत और शक्ति दें, शांति
पूनम के इंस्टाग्राम से साझा किए गए पोस्ट में बताया गया था कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है, लेकिन अब पूनम से इस तमाशे का खुलासा कर दिया
'हीरामंडी' के इंतजार में बैठीं सोनाक्षी, फैंस से पूछा टीजर कैसा लगा?