अनुपम के सिर पर चित्रकारी, बोले- यह गंजों को समर्पित अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं आज उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक एकदम जुदा है अनुपम खेर ने अपने सिर पर पेंटिंग कराई है अनुपम खेर ने लिखा है, 'मेरा यह पोस्ट दुनियाभर के गंजे लोगों को समर्पित है।' एक्टर ने आगे लिखा, 'बाल वालों को बहुत गर्व है कि वो अपने बालों के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं!! पर क्या वो ये कर सकते हैं?? हरगिज नहीं!!' अनुपम खेर के इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं -