अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट साझा की, जिसमें वह फैंस के साथ अपनी चौथी किताब की जानकारी शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो में अनुपम खेर बताते हैं कि उनकी नई मोटिवेशनल बुक ‘डिफरेंट बट नो लेस’ छपकर आ चुकी है।
इस वीडियो के साथ अनुपम एक कैप्शन भी लिखते हैं, ‘ मेरी चौथी किताब ‘डिफरेंट बट नो लेस’। यह एक सेल्फ हेल्प बुक होगी। इन किताबों में मेरा जीवन अनुभव है। जिंदगी के अनुभव मुझे जो सिखाते हैं, वही मैं एक किताब में लिख देता हूं।’
वह आगे लिखते हैं, ‘डिफरेंट बट नो लेस का मतलब है हार न मानना। कैसे मैंने एक लगभग असंभव फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट बनाई?’ कैसे मेरे विश्वास ने मुझे समझौता करने की अनुमति नहीं दी। मेरे ये अनुभव बाकी लोगों के लिए भी सीख बन सकते हैं।'
अनुपम पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘किताब जल्द ही दुकानों में उपलब्ध होगी। आपको क्या लगता है कि मैंने यह किताब किसको समर्पित की है?? जल्द ही पता लग जाएगा।’
जल्द ही अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ रिलीज होगी। इस फिल्म का हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में भी प्रीमियर हुआ।
अनुपम खेर के एक्टिंग करियर फ्रंट की बात करें ताे इस साल वह कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आए। एक और फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में भी अहम किरदार अनुपम ने निभाया था।
दिशा पाटनी ने ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में शेयर कीं बोल्ड तस्वीरें, सेलेब्स ने किए कमेंट