'तुम मेरे लिए...', दोस्त की बेटी से ऐसा क्यों बोले अनुपम?
अमर उजाला
Sat, 15 July 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका शनिवार को 11 वर्ष की हो गई हैं, इस मौके पर अनुपम खेर ने एक पोस्ट साझा किया है
Image Credit : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने अपने जिगरी यार की बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है और उन्होंने वंशिका को 'बेटी से भी बढ़कर' बताया है
Image Credit : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने लिखा है, 'प्यारी वंशिका, तुम्हें जन्मदिन की बधाई, भगवान तुम्हें दुनियाभर की खुशियां, शांति, सफलता और लंबी उम्र दे। तुम्हारे सब सपने सच हों'
Image Credit : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे लिखा, 'मुझे पता है कि आज तुम अपने पापा को मिस करोगी, लेकिन वह भी तुम्हें जन्मदिन विश कर रहे हैं और तुम्हारे लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने लिखा, 'वंशिका, सभी तुम्हें बहुत प्यार करते हैं तुम मेरे लिए बेटी से भी बढ़कर हो, तुम बहुत प्यारी हो और सबसे अलग हो'
Image Credit : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे लिखा, 'आज तुम्हारे स्पेशल दिन और तुम्हारी पूरी जिंदगी के लिए मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है'
Image Credit : सोशल मीडिया
इन सेलेब्स ने अधेड़ उम्र में किया ऑनस्क्रीन लिपलॉक