अमर उजाला
Tue, 14 January 2025
हाल ही में एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट शेयर की है, इसमें वह युवा अनुपम खेर को एक खत लिख रहे हैं
इस खत में अनुपम खेर ने अपने अब तक के करियर, लाइफ जर्नी के बारे में लिखा है। इसके साथ ही अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं
आज के अनुपम खेर युवा अनुपम को खत में लिखते हैं- ‘तुम शिमला के छोटे से कमरे में बैठकर अपने डायलॉग्स की प्रैक्टिस कर रहे हो। तुम्हें थिएटर, बॉलीवुड में पहचान जैसी बातें असंभव लग रही हैं। लेकिन असंभव सिर्फ एक शब्द है। तुमने अभी दुनिया जीती नहीं है’
अनुपम खेर आगे लिखते हैं- ‘जिंदगी तुम्हें सरप्राइज करेगी। बहुत रिजेक्शन मिलेगा, रोल ना मिलने पर तुम्हें रोना आएगा। लेकिन एक दिन तुम इन बातों पर हंसोगे। तुम्हें 28 की उम्र में फिल्म ‘सारांश’ में एक उम्रदराज रोल करने को मिलेगा। यह तुम्हारे लिए एक टेस्ट होगा, जिसका फल तुम्हें आगे मिलेगा'
एक बात और अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में लिखी है। वह लिखते हैं- ‘अपने बालों के लिए चिंता मत करना, तुम्हारे पास अभी भी कमाल का स्वैग है।’
आखिर में वह लिखते हैं- ‘तुम्हारा अपना अनुपम’। एक्टर अनुपम खेर के इस खत को सोशल मीडिया पर खूब सराह जा रहा है। फैंस का कहना है कि इस लेटर ने उन्हें हौसला दिया है जिंदगी में आगे बढ़ने की हिम्मत मिली है
करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही अनुपम खेर, कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी’ में जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आएंगे
मकर संक्रांति के दिन स्काई फोर्स के नाम की पतंग उड़ाते नजर आए वीर पहाड़िया