राम मंदिर निर्माण का करें दीदार, अनुपम खेर ने दी झलक दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गए हैं अभिनेता ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर हो रही तैयारियों की एक झलक साझा की है अनुपम खेर ने तैयारियों को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है अनुपम खेर इस वीडियो में सफेद रंग के कुर्ता-पजामे के साथ भगवा रंग का गमछा लिए नजर आए हैं वीडियो में अनुपम खेर हाथ जोड़, टीका लगाए अपडेट साझा करते देखे जा रहे हैं अभिनेता की इस क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं सीटिए