अनुपम खेर को सताई जिगरी यार की याद आज हर जगह फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है, इस खास मौके पर अनुपम खेर ने भी एक पोस्ट साझा किया है दोस्ती के इस खास दिन उन्हें अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की याद सता रही है एक्टर ने अनिल कपूर और अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक के साथ तस्वीरें शेयर कर फ्रेंडशिप डे विश किया है साथ ही अनुपम खेर ने लिखा है, 'आज सतीश की कुछ ज्यादा ही याद सता रही है' बता दें कि सतीश कौशिक का इस साल नौ मार्च को निधन हो गया था अनुपम खेर और सतीश कौशिक पक्के दोस्त थे और अनुपम खेर अक्सर अपने दोस्त को याद करते हुए पोस्ट साझा करते हैं --