'चंदू चैंपियन' के लिए दिखा अनुपम खेर का उत्साह कार्तिक आर्यन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है मुरलीकांत पेटकर ने कई चुनौतियों के बावजूद हार मानने से इनकार कर दिया फिल्म को समीक्षकों, दर्शकों और सितारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है इसी बीच अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है, 'प्रिय कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन के लिए शुभकामनाएं' अनुपम ने आगे जोड़ा, 'प्यार और प्रार्थना हमेशा, आप सभी थिएटर जाइए और फिल्म का लुत्फ उठाइए' सीटिए