टीवी शो में कई बार मेकर्स ऑनस्क्रीन कपल को टीआरपी के लिए अलग कर देते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
अनुपमा और अनुज को निर्माता अलग करने वाले हैं, इससे पहले भी कई शो में ऐसा हो चुका है
Image Credit : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चल रहा है, लेकिन दोनों को टीआरपी के लिए ही अलग किया गया था
Image Credit : सोशल मीडिया
'कुमकुम भाग्य' में प्राची-रणबीर की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन मेकर्स ने टीआरपी के लिए इस जोड़ी को भी भेंट चढ़ा दिया, दोनों शो में कई बार अलग हुए
Image Credit : सोशल मीडिया
सीरियल 'इमली' में इमली और अथर्व को भी बार-बार अलग होना पड़ा है, इसका फायदा सीरियल के मेकर्स को टीआरपी में जरूर दिखा, लेकिन शो को ट्रोल भी खूब किया गया
Image Credit : सोशल मीडिया
'गुम है किसी के प्यार में' शो में सई और विराट साथ रहने से ज्यादा अलग ही रहे हैं, इस शो को भी इस चक्कर में काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी