'अनुपमा' को लेकर आमने-सामने समर और किंजल? कुछ वक्त पहले लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' फेम पारस ने दावा किया था कि मौका मिलने पर 80 प्रतिशत स्टार कास्ट शो को छोड़ देगी अब पारस के इस बयान पर शो में किंजल का रोल प्ले कर रहीं निधि शाह ने खुलासा किया है निधि का कहना है कि नंबर वन पर चल रहे शो को कोई क्यों छोड़ना चाहेगा? निधि ने पारस कहलावत के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'शो अच्छा चल रहा है, शो के सभी सदस्य काफी अच्छे हैं' निधि ने आगे कहा, 'अगर किसी को और बेहतर अवसर मिलता है, तो उनके लिए आगे बढ़ना स्पष्ट है, लेकिन यहां पर किसी का कोई दबाव नहीं है' निधि ने कहा, 'यहां सब कुछ ठीक है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जब जरूरत नहीं है तो पारस ये सब क्यों कह रहे हैं' ---------------