अमर उजाला
Tue, 9 January 2024
अनुषा दांडेकर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, अभिनेत्री का जन्म 9 जनवरी 1982 को सूडान के खारतूम में हुआ था
अनुषा 2002 में मुंबई आईं और बतौर एमटीवी के एंकर करियर की शुरुआत की, 2014 में उन्होंने अभिनेत्री लीजा हेडन के साथ 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' शो होस्ट किया
अनुषा ने 2003 में 'मुंबई मैटिनी' से बॉलीवुड डेब्यू किया, वे 'विरुद्ध', 'एंथनी कौन है?', 'हैलो', 'सिटी ऑफ गोल्ड', 'देल्ही बेली', 'भावेश जोशी' जैसी फिल्मों में नजर आईं
अनुषा ने वीजे, अभिनेत्री बनने के साथ साथ मॉडलिंग और गायकी में भी हाथ आजमाया, हालांकि, काम से ज्यादा वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं
अनुषा टीवी अभिनेता करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर चर्चा में आईं, दोनों कई साल तक रिश्ते में रहे और फिर अलग हो गए
अनुषा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया, दोनों के बीच काफी तकरार हुई, अब अनुषा अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और फैंस के साथ हॉट तस्वीरें भी साझा करती हैं
हिट कोरियोग्राफर के साथ सुपरहिट डायरेक्टर भी हैं फराह