अमर उजाला
Tue, 20 February 2024
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है
इससे पहले अनुष्का के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं, वहीं अब कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है
कपल ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि वे अब बेटे के माता-पिता बन चुके हैं
उन्होंने पोस्ट में लिखा- हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है
हम अपने जीवन के इस खूबसूरत पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें
कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है, अब क्रिकेट और मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं
राज्यसभा सांसद ने की विक्रांत मैसी की जमकर तारीफ