अमर उजाला
Thu, 1 May 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर एक नजर उनकी और विराट कोहली की लव स्टोरी पर डालते हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात बेहद ही दिलचस्प थी। यह दोनों साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे।
विराट ने इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे और घबराहट को खत्म करने और अनुष्का से बातचीत करने के लिए उन्होंने एक जोक मारा था।
दरअसल एड शूट के दौरान अनुष्का विराट से लंबी लग रही थीं तो क्रिकेटर ने कह दिया था, "आपको नहीं लगता की आपने बहुत ऊंची हील्स पहनी हैं।
विराट कोहली की यह बात सुनकर अनुष्का शर्मा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने कहा था, 'एक्सक्यूज मी।' अनुष्का के ऐसे रिएक्शन के बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी।
हालांकि बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। साल 2014 में मेलबर्न में विराट ने शतक जड़ा था।
इस मैच को देखने के लिए अनुष्का भी पहुंची थीं। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद विराट ने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था।
इस मैच के बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी।
रेड हॉट ड्रेस में जैकलीन ने कराया हॉट फोटोशूट, साथ नजर आए हनी सिंह