महिला दिवस पर दिखा अनुष्का शर्मा का खास अंदाज अनुष्का शर्मा अभिनय से लाखों दिलों पर राज करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी पोस्ट से वह लोगों के दिल जीत लेती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुष्का ने खास पोस्ट किया है। उन्होंने एक वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह रंग-बिरंगी लाइट के सामने मस्ती करती नजर आ रही हैं। फैंस को अनुष्का का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। Ent