अमर उजाला
Tue, 20 February 2024
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बने हैं, अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है
कपल ने 15 फरवरी को बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम अकाय रखा, अब कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है
रणवीर सिंह ने अनुष्का की पोस्ट पर दिल वाले इमोजी साझा किए और उन्हें बधाई दी
सोनम कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- बधाई हो आप दोनों को और उन्होंने लाल वाला दिल का इमोजी भी बनाया
रकुल प्रीत सिंह गोवा में अपनी शादी में व्यस्त हैं, उन्होंने भी कमेंट में दिल वाली इमोजी साझा करते हुए कपल को बधाई दी
वाणी कपूर ने भी बेटे का स्वागत करने पर अनुष्का और विराट को बधाई दी
अर्चना पूरन सिंह ने लिखा- आप दोनों को हार्दिक बधाई, छोटे अकाय का स्वागत है और भगवान आपको और आपकी बड़ी दीदी वामिका को भी आशीर्वाद दें, हमेशा बहुत सारा प्यार
प्रीति जिंटा ने लिखा- बधाई और ढेर सारा प्यार, साथ ही उन्होंने लाल दिल वाली इमोजी भी साझा की
आलिया भट्ट ने लिखा- कितना सुंदर है यह सब, बधाई हो, उन्होंने भी दिल वाले इमोजी साझा किए
ग्लैमरस अवतार में दिखीं आलिया, तस्वीरें वायरल