अमर उजाला
Wed, 24 September 2025
इन दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान द्वारा निर्देशित पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ काफी चर्चा में है।
इसी सीरीज से जुड़ी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस आन्या सिंह ने शेयर की हैं। आन्या ने सीरीज में एक अहम किरदार निभाया है।
सीरीज के कई कलाकारों के साथ शूटिंग और पार्टी करते हुए आन्या ने फोटोज पोस्ट की हैं।
सीरीज से जुड़ी स्क्रीनिंग की पिक्चर्स भी फैंस संग साझा की हैं। इन तस्वीरों में राघव जुयाल, आर्यन खान, बॉबी देओल नजर आ रहे हैं।
फोटोज पोस्ट करने के साथ ही वह आर्यन खान की तारीफ करती हैं। अपनी पोस्ट में आन्या लिखती हैं, ‘इस सपने के पीछे की टीम है ये। आर्यन खान इतना कमाल का शो बनाने के लिए शुक्रिया।’
वह आगे पोस्ट में लिखती हैं, ‘इस सफर का हिस्सा बनना वाकई एक बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा।’
आन्या ने सीरीज के सभी एक्टर्स को भी शुक्रिया कहा। टैलेंटेड टीम के साथ काम करके वह काफी खुश हैं।
ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में शरवरी वाघ का किलर लुक, देखें तस्वीरें