अपारशक्ति ने फिल्मी अंदाज में आकृति को किया था प्रपोज अपारशक्ति खुराना अभिनय के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं अभिनेता आज ही के दिन अपनी शादी की सालगिरह मनाते हैं आकृति आहूजा और अपारशक्ति की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती के साथ हुई थी रिपोर्ट्स की मानें तो एक रोज अपारशक्ति खुराना ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में आकृति को प्रपोज किया रेडियो जॉकी की शिफ्ट खत्म कर वह सीधे आकृति के घर उन्हें प्रपोज करने पहुंच गए थे एंटरटेनमेंट डेस्क