सुहाना खान और खुशी से प्रतिस्पर्धा पर तारा ने तोड़ी चुप्पी
अमर उजाला
Tue, 19 December 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया इस साल थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' के जरिए खूब चर्चा में रही हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
इसी साल सुहाना खान और खुशी कपूर ने भी 'द आर्चीज' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है, हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इन दो नई एक्ट्रेस को अपना प्रतिस्पर्धी मानती हैं?
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके जवाब में तारा ने इस बात से इनकार किया है, उनका कहना है कि वे सुहाना और खुशी कपूर के डेब्यू से किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं रखती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
तारा ने कहा कि वे सुहाना और खुशी को प्रतिस्पर्धा के नजरिए से नहीं देखती हैं, क्योंकि सभी के अभिनय के तरीके और फिल्मों के चयन के मामले में बड़ा अंतर है
Image Credit : सोशल मीडिया
तारा ने कहा, 'मैं किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं देखती, मैंने अपनी पहली फिल्म अनन्या पांडे के साथ की...उनकी भी वह डेब्यू फिल्म थी'
Image Credit : सोशल मीडिया
तारा ने आगे कहा, 'मैं जुड़वा बहन के साथ बड़ी हुई हैं, लोगों को जो प्रतिस्पर्धा लगती है, मेरी नजर में वह प्रतिस्पर्धा नहीं होती', हालांकि, तारा ये मानती हैं कि बॉलीवुड में 'हेल्दी कंपटीशन' है