कभी लवबर्ड्स के नाम से मशहूर थे अरबाज-मलाइका, फिर अलग हुईं राहें मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं, वर्ष 2017 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया मगर वर्ष 1998 में दोनों आज ही के दिन एक-दूजे के हुए थे, दोनों कभी लव-बर्ड्स के नाम से मशहूर थे अरबाज और मलाइका की मुलाकात एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब पांच साल डेट किया था दिलचस्प बात ये है कि मलाइका एक्टर अरबाज को देखते ही दिल हार बैठी थीं और उन्होंने खुद अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था दोनों 19 वर्ष तक शादीशुदा जिंदगी में रहे, लेकिन 2017 में इनका तलाक हो गया, हालांकि बेटे अरहान की दोनों को-पैरेंटिंग कर रहे हैं ------