अमर उजाला
Wed, 9 July 2025
बुधवार को मुंबई में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का प्रीमियर हुआ। इस मौके पर कई सितारे पहुंचे। अरबाज खान भी पत्नी शूरा के साथ नजर आए।
शूरा का हाथ थामे अरबाज इवेंट में शामिल हुए। शूरा भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। अरबाज खान दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा से उन्हें पहले ही एक बेटा है।
अरबाज ने शूरा से दूसरी शादी की है। दोनों ने साल 2023 में शादी की। अब अरबाज पिता बनने वाले हैं। इन दिनों अरबाज अपनी पत्नी शूरा का खूब ख्याल रखते हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शूरा एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।
शूरा फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं, इस दौरान अरबाज से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ। आगे चलकर शूरा और अरबाज ने शादी कर ली।
अरबाज खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 4’ को प्रोड्यूस करने वाले हैं।
फिल्म ‘दबंग’ में अरबाज खान, चुलुबल पांडे (सलमान खान) के भाई का किरदार भी निभाते हैं।
ईशा गुप्ता ने पेरिस से शेयर किया किलर लुक, देखें तस्वीरें