अरबाज खान ही नहीं, 50 की उम्र के बाद ये अभिनेता भी बने पिता

अमर उजाला

Fri, 10 October 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

अभिनेता अरबाज खान 58 साल की उम्र में एक बेटी के पिता बने हैं। शूरा और अरबाज के घर एक नन्ही परी आई है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@arbaazkhanofficial

अरबाज ने शूरा से दूसरी शादी की है। अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी दोनों का एक बेटा अरहान है। अरबाज और मलाइका कई साल पहले अलग हो चुके हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वैसे अरबाज खान ही ऐसे सेलेब्स नहीं हैं, जो 50 पार होने के बाद पिता बने हों। इस लिस्ट में कई अभिनेताओं के नाम शामिल हैं।   

Image Credit : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने भी मान्यता से साल 2008 में शादी की। जब संजय 51 साल के हुए तो 2010 में उन्हें मान्यता से एक बेटा और एक बेटी पैदा हुए। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@duttsanjay

सैफ अली खान की चौथी संतान यानी जेह का जन्म साल 2021 में हुआ। तब सैफ अली खान 51 साल के थे। सैफ को अमृत सिंह से दो संतानें हुईं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। वहीं करीना कपूर से दो बेटे तैमूर और जेह हुए।  

 

Image Credit : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रकाश राज भी जब 50 साल के थे तो उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। बेटे का नाम वेदांत है। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2022 में मनोज तिवारी भी तीसरी बार पिता बने। जब वह पिता बने तो उनकी उम्र लगभग 51 साल थी। मनोज ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हॉलीवुड में तो 70 साल की उम्र के बाद अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो जैसे चर्चित अभिनेता पिता बने। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

अल पचीनो 83 साल की उम्र में पिता बने। वहीं रॉबर्ट डी नीरो 79 की उम्र में पिता बने। रॉबर्ट की यह सातवीं संतान हैं।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

विदेशी दूल्हों से शादी रचाकर भी देसी संस्कृति नहीं भूली ये अभिनेत्रियां, रखती हैं करवाचौथ व्रत

अमर उजाला
Read Now