फायरिंग के बाद सलमान से मिलने पहुंचे अरबाज-शूरा सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया है पुलिस ने पुष्टि की है कि इस गोलीबारी में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है फिलहाल, सलमान खान की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है घटना के बाद सलमान का हाल जानने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं हाल ही में अरबाज खान को उनकी पत्नी के साथ गैलेक्सी के बाहर देखा गया इस घटना के बाद अरबाज सलमान से मिलने पहुंचे थे एंटरटेनमेंट डेस्क