अमर उजाला
Wed, 19 November 2025
हाल ही में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी अपने बेटे आर्यमान के साथ दिल्ली पहुंचे थे। यहां पर फैंस ने आर्यमान के साथ मिसबिहेव किया।
अर्चना, परमीत और आर्यमान अपने व्लॉग चैनल के वीडियो शूट के लिए दिल्ली के एक मशहूर चाट भंडार पहुंचे।
व्लॉग में ही आर्यमान अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं, ‘मम्मी और पापा से तो लोग अच्छे से बात कर रहे थे। मैम और सर बोल रहे थे।’
आर्यमान आगे कहते हैं, ‘मुझे जो धक्के और थप्पड पड़े हैं। लोग धक्का देकर बोलते हैं, ‘करवा ना फोटो।’
जब लोगों ने आर्यमान के साथ बदसलूकी की तो उन्होंने भी कहा, ‘अब तो नहीं करवाऊंगा (फोटो)।’ इस एक्सपीरियंस पर आर्यमान काफी नाराज दिखे।
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान की बात करें तो वह पेशे से सिंगर हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुआ।
आर्यमान अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने ‘केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस योगिता बिहानी से सगाई की है।
जीनत अमान के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट, शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज