‘होंठ रसीले’ गाने पर अर्जुन के संग जमकर नाचीं मलाइका बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बीते दिन अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था इस मौके पर हर किसी ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी वहीं अब एक्टर मोहित मारवाह की वाइफ अंतरा मारवाह ने भी मलाइका को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है अंतरा ने अर्जुन और मलाइका का एक डांस वीडियो शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने लवर यानी अर्जुन कपूर के साथ ‘होंठ रसीले’ गाने पर झूमती नजर आ रही हैं इस मौके पर मलाइका रेड और ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं अर्जुन इसमें ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लैक कोट पहने हुए है मनोरंजन