डिनर पर गए जॉन को देखकर अर्जुन ने पूछा ऐसा सवाल, जानकर छूट जाएगी हंसी हाल ही में जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल अपने करीबी दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर गए थे। प्रिया ने सोशल मीडिया पर इस डिनर की एक कैंडिड तस्वीर साझा की है। प्रिया की पोस्ट ने जॉन के फैंस को खुश कर दिया और देखते ही देखते कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई। हालांकि, अर्जुन कपूर के कमेंट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "क्या जॉन अपना पास्ता लेकर गए थे?" प्रिय ने अर्जुन के कमेंट का मजेदार जवाब देते हुए लिखा, “हाहा, वो बड़े नैपकिन के नीचे है।” जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर ने 2022 में 'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म में एक साथ काम किया था। फिल्म में दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी थीं। ENT