मोहित-अंतरा के घर गूंजी किलकारी, अर्जुन कपूर बने चाचा अभिनेता मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है कपल के घर शनिवार को दूसरी संतान के रूप में बेटे का जन्म हुआ है नन्हे मेहमान के आगमन के बाद कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है बता दें कि मोहित मारवाह बोनी कपूर, अनिल और संजय कपूर की बहन रीना कपूर के बेटे हैं सोनम कपूर, खुशी, जान्हवी जहां बुआ बनी हैं, वहीं अर्जुन कपूर एक बार फिर चाचा बन गए हैं बता दें कि मोहित और अंतरा की पहली संतान बेटी थिया है -----