अमर उजाला
Thu, 24 July 2025
अर्जुन कपूर की एक्टिंग जर्नी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।
मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद वह खुद को सिंगल बता चुके हैं। छह साल रिलेशनशिप में रहने के बाद वह मलाइका से अलग हो गए थे।
अभी तक अपने किसी नए रिश्ते की पुष्टि अर्जुन कपूर ने नहीं की है।
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की। जिसमें रिश्तों को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है।
अर्जुन कपूर अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘जिंदगी में मौजूद लोगों के बारे में आपका दिल जो कहता है, उस बात को जरूर सुनें।’
इस क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अर्जुन कपूर किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं, यह साफ नहीं हुआ। लेकिन इतना जरूर है कि वह रिश्तों को लेकर अलर्ट रहने की बात कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी एक फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिलीज हुई। फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत, अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आईं।
मनीषा ने पसंदीदा केक और चाय के साथ उठाया बारिश का लुत्फ