अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
अर्जुन कपूर स्टारर और मुदस्सर अजीज डायरेक्टेड फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन पहले दिन से ही फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी नहीं है।
फिल्म को थिएटर में लगे हुए महज तीन दिन ही हुए हैं। तीसरे दिन इस फिल्म ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की अब तक की कुल कमाई भी 4.45 करोड़ रुपये हुई है।
अर्जुन कपूर की यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत भी नजर आईं।
स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का हिस्सा हैं। लेकिन वही सबसे ज्यादा फिल्म में खटकते हैं। फिल्म में सबसे कमजोर कड़ी साबित होते हैं।
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ जिस धीमी गति से कमाई कर रही हैं, उससे नहीं लगता है कि अपना बजट भी वसूल कर पाएगी। इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विदेशी अभिनेत्रियों के साथ दिखीं मौनी, बोलीं- आपसे मिलकर अच्छा लगा