अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ मसाला फिल्म होते हुए भी दर्शकों को पसंद नहीं आई है। जानिए, चौथे दिन अर्जुन कपूर की इस फिल्म ने कितना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।
अर्जुन कपूर की इस फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसने 51 लाख रुपये ही कमाए हैं। कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक सिर्फ 4.82 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर के अलावा भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत भी हैं। फिल्म में दोनों काफी ग्लैमर्स लुक में दिखीं लेकिन इनके ग्लैमर का जादू भी दर्शकों पर नहीं चला है।
फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार के दोस्त बने स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म में उनके किरदार को जबरदस्ती रखा गया है।
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के सामने फिल्म ‘छावा’ कमाल का कलेक्शन कर रही है। ऐसे में अर्जुन कपूर की फिल्म विक्की कौशल की ‘छावा’ के आगे टिक नहीं पा रही है। इस बात का असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है।
नई-नवेली दुल्हनिया से हारे आदर, अंगूठी गेम में अलेखा ने जीती बाजी