अर्जुन रामपाल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं , 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में जन्में अर्जन का बचपन काफी उतार चढ़ाव भरा
Image Credit : सोशल मीडिया
अभिनेता जब छोटे थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद उनकी मां उन्हें अपने साथ नासिक ले आईं, जहां उन्होंने बतौर टीचर काम किया
Image Credit : सोशल मीडिया
बड़े होने के बाद अर्जुन दिल्ली के हिंदू कॉलेज में पढ़े, इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी
Image Credit : सोशल मीडिया
एक रोज अर्जुन रामपाल दिल्ली की एक पार्टी में गए थे, जहां मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी और उन्होंने अर्जुन को मॉडलिंग करने का ऑफर दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
देखते ही देखते रोहित की मदद से अर्जुन मॉडलिंग की दुनिया का जाना माना नाम बन गए, इसके बाद साल 2001 में उन्हें फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत में काम करने का मौका मिला और इस तरह अर्जुन की एक्टिंग का सफर शुरू हुआ
Image Credit : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल दीवानापन, दिल है तुम्हारा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, दिल का रिश्ता, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन, वादा, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं