'क्रैक' की स्क्रीनिंग के दौरान अर्जुन रामपाल ने लुटाया बेटी पर प्यार विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल अपनी फिल्म 'क्रैक' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं ये फिल्म आज 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है गुरुवार रात मुंबई में फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई थी इस दौरान अर्जुन रामपाल के साथ उनकी पहली शादी से बेटियां माहिका और मायरा भी मौजूद रहीं फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अर्जुन रामपाल अपनी पहली शादी से बेटी मायरा को किस करते हुए दिखाई दिए, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा अर्जुन रामपाल इस दौरान गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अपनी दोनों बेटियां माहिका और मायरा के साथ पोज देते दिखे ....