'प्रिंस ऑफ रोमांस' बन छाए अरमान मलिक बॉलीवुड में लव रोमांटिक सॉन्ग के लिए मशहूर सिंगर अरमान मलिक आज अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं 22 जुलाई 1995 को मुंबई में जन्मे अरमान मलिक संगीतकार के परिवार से ताल्लुक रखते हैं उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे, वहीं अरमान, अनु मलिक के भतीजे हैं उन्हें महज चार साल की उम्र से ही संगीत की शिक्षा मिलने लगी थी और उन्होंने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था वे सबसे कम उम्र के गायक हैं, जिन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, आरडी बर्मन अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया उन्होंने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं उन्होंने ‘बेसब्रियां’, ‘मैं रहूं या न रहूं’ जैसे कई यादगार गाने गाए हैं मनोरंजन