अरमान के घर फिर गूंजी किलकारी, अब पायल बनीं मां मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक के घर फिर किलकारी गूंज उठी है अरमान की पहली पत्नी पायल की डिलीवरी हो गई है और वह जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं इससे पहले अरमान और पायल के एक बेटा चिरायु पहले से हैं बता दें कि कुछ दिनों पहले अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने बेटे को जन्म दिया था अरमान अब चार बच्चों के पिता बन गए हैं अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बनने की गुड न्यूज साझा की है ----------