कॉमेडी के साथ गंभीर अभिनय में भी माहिर हैं अरशद अरशद वारसी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं वे हर साल आज ही के दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं मुन्नाभाई सीरीज में वे सर्किट के रोल से खूब लोकप्रिय हुए कॉमेडी के अलावा वे गंभीर रोल करने में भी माहिर हैं जॉली एलएलबी में वे लोगों को हंसाने के साथ रुलाते भी नजर आए थे फिल्म सहर में एसएसपी अजय कुमार के रोल में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था एंटरटेनमेंट डेस्क