संगीत नाइट में कश्मीरा का जबर्दस्त डांस, कृष्णा ने जमकर लुटाए पैसे आरती सिंह अपनी शादी के कार्यक्रमों को लेकर सुर्खियों में हैं हाल ही में हल्दी कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं अब उनकी संगीत नाइट के कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं इन्हीं में से एक वीडियो कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का है संगीत नाइट में दोनों जबर्दस्त डांस परफॉर्मेंस देते नजर आए इस दौरान कृष्णा अपनी पत्नी पर पैसों की बारिश करते हुए भी दिखाई दिए एंटरटेनमेंट डेस्क