धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही आर्टिकल 370, 19वें दिन हुई इतनी कमाई आर्टिकल 370 को लोगों का भरपूर प्यार मिला है हालांकि, वक्त के साथ फिल्म की रफ्तार धीमी होती जा रही है कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म सुपरहिट की श्रेणी में आ चुकी है तीसरे सोमवार को इस फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन फिल्म ने 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 67.07 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क