लाखों में पहुंची आर्टिकल 370 की कमाई, जानें 26वें दिन का कलेक्शन आर्टिकल 370 को जनता का भरपूर प्यार मिला है यामी गौतम की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है हालांकि, फिल्म की रफ्तार वक्त के साथ अब धीमी होती चली जा रही है बीते दिन यानी चौथे सोमवार को इस फिल्म ने 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 26वें दिन फिल्म ने 33 लाख रुपये बटोरे हैं इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 73.04 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क