पहले हफ्ते में आर्टिकल 370 की धांसू कमाई, जानें कुल बिजनेस यामी गौतम की आर्टिकल 370 को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है छठवें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 77 लाख रुपये का कारोबार किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 34.37 करोड़ रुपये हो गया है माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की रफ्तार एक बार फिर बढ़ सकती है एंटरटेनमेंट डेस्क