अमर उजाला
Fri, 9 February 2024
हाल ही में, आदित्य धर ने खुशखबरी साझा की, उन्होंने यामी गौतम की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की और बताया कि जल्द ही नन्हा मेहमान घर आने वाला है
बीते कई दिनों से यामी गौतम की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें वायरल हो रही थीं
इन खबरों पर अब यामी गौतम के पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर ने मुहर लगा दी है
इस बीच आदित्य ने अपने होने वाले बच्चे की तुलना महाभारत के अभिमन्यु से कर डाली है
आदित्य ने कहा, 'मुझे महाभारत के अभिमन्यु की कहानी याद आ गई क्योंकि हमारे बेबी को बिल्कुल पता है कि ‘आर्टिकल 370’ क्या था'
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगता है आदित्य ने बेबी होने से पहले ही उसका नामकरण कर दिया है
समंदर की लहरों पर नेहा ने दिखाईं कातिलाना अदाएं