'रामायण' में रणबीर के किरदार पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लगातार खबरो में बनी हुई है रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे इसे लेकर अब रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल का बयान सामने आया है अरुण गोविल से रणबीर के राम का किरदार निभाने पर सवाल किया गया कि वह इस रोल में जान फूंक पाएंगे या नहीं इस पर अरुण गोविल ने कहा, 'ये तो समय बताएगा, पहले से किसी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन रणबीर एक अच्छे अभिनेता हैं' उन्होंने कहा, 'जितना मैं उनको जानता हूं, वह बेहद ही संस्कारी बच्चे हैं, उनके अंदर नैतिकता, संस्कार और संस्कृति है' ....