अमर उजाला
Fri, 28 February 2025
अभिनेत्री अरुणा ईरानी हाल ही में बैंकॉक में गंभीर रूप से घायल हो गईं। अचानक गिर जाने की वजह से उनके पैर में चोट आई।
उपचार के बाद वे हाल ही में मुंबई लौटीं, जहां उन्हें बैसाखी का सहारा लिए व्हीलचेयर पर देखा गया था।
अब अभिनेत्री ने फिर अपनी सेहत का हाल साझा किया। साथ ही उन्होंने अपनी हालत पर चुटकी भी ली।
अपनी हालत के बारे में बात करते हुए अरुणा ने हाल ही में हंसते हुए कहा कि इतनी मस्ती करूंगी तो ये तो होना ही था।
हालांकि, उनकी परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। मुंबई लौटने पर उन्हें एक वायरल संक्रमण हो गया, जिससे उनकी पूरी तरह से ठीक होने में और देरी हुई।
अरुणा ने कहा कि उनकी बैंकॉक की यात्रा केवल मनोरंजन के लिए थी, क्योंकि उन्होंने शॉपिंग और आराम करने की योजना बनाई थी।
फिर उन्होंने अपनी मजाकिया अंदाज में कहा कि लेकिन ये बैंकॉक की यात्रा मेरी सोच से भी महंगी निकली।
मार्च में धमाल मचाने को तैयार ये फिल्में, नोट कर लें रिलीज डेट